दुर्गा पूजा पर सीआर पार्क में हेरिटेज वॉक कराएगा दिल्ली पर्यटन
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- दिल्ली पर्यटन दुर्गा पूजा के दौरान चितरंजन पार्क में स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज वॉक की श्रृंखला आयोजित करेगा। इन वॉक के जरिए लोगों को बंगाली समुदाय की परंपराओं, आध्यात्मिकता, खान-पान, संगीत, कला, शिल्प और सामुदायिक जीवन को करीब से जानने का मौका मिलेगा। सात वॉक 11 से 19 अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएंगी। यह पहल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के 'दिल्ली सबकी है' दृष्टिकोण और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के नेतृत्व में दिल्ली को विविध संस्कृतियों और परंपराओं वाले पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने की कोशिश का हिस्सा है। दिल्ली पर्यटन के मुताबिक वॉक का उद्देश्य सामान्य पर्यटन से आगे बढ़कर लोगों को सीआर पार्क की जीवंत विरासत से जोड़ना है। वॉक में सीआर पार्क और काली मंदिर सोसाइटी के इतिहास और विकास की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा कुम्हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.