कोलकाता, अक्टूबर 15 -- दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने खास तैयारी की है। त्योहार के दौरान हावड़ा और सियालदह रूट पर 67 अतिरिक्त लोकल ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए देर रात भी लोकल ट्रेनें चलाने की योजना है। रेलवे ने त्योहार के दौरान ट्रेनों के परिचालन में कुछ बदलाव भी किए हैं।देर रात तक मिलेगी लोकल ट्रेन की सुविधा दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए सियालदह मंडल ने देर रात लोकल ट्रेन सेवाएं चलाने की योजना बनाई है। वहीं, हावड़ा मंडल की ओर से अतिरिक्त ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालना और उनके सफर को सुविधाजनक बनाना है।कुछ दिनों मे...