दुर्गा पूजा पर जुआ खेलने के लिए पति ने पत्नी से मांगे रुपये, नहीं मिलने पर लगाई फांसी
गिरिडीह, अक्टूबर 13 -- झारखंड के गिरिडीह जिले से 32 साल के युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड की है। मृतक की पहचान मुनेश्वर विश्वकर्मा के बेटे नरेश विश्वकर्मा के नाम से हुई है। घटना के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुनेश्वर ने दुर्गा पूजा के दौरान दुआ खेलने के लिए पत्नी से पैसे मांगे थे। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा जुआ खेलने के लिए पैसे मांग रहा था, पैसे नहीं मिलने के कारण वह गुस्से में आ गया। मृतक की पत्नी अन्नू देवी ने भी पैसे से जुड़ी बात बताई। उसके मुताबिक, पति शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसके बाद वह जुआं खेलने के पैसे मांगने लगा। नहीं देने की बात पर जिद करने लगा और दोनों के बीच बहस हो गई। इस पर पति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.