बोकारो, सितम्बर 20 -- शुक्रवार को जिला प्रशासन व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से दुर्गा पूजा व दशहरा मेला, रावण वध के अवसर पर लोगो की भीड़ व सुरक्षा को देखते हुए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार हमारी आस्था व संस्कृति का प्रतीक है। जारी किए गए निर्देश में सभी नागरिक, पूजा समितियां व स्वयंसेवी संगठनो को निर्दश का पालन करने को कहा गया है। जिसमें मुख्य रूप से पंडाल में प्रवेश व निकास द्वार के अलग-अलग रास्ते, प्रवेश व निकास द्वार पर पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर, मुख्य प्रवेश द्वार कम से कम 5 मीटर चौड़ा, पुरुष व महिला के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था, भगदड़ से बचाव के लिए भीड़ प्रबंधन की योजना, पंडाल में बिजली की वायरिंग किसी योग्य व प्रशिक्षित ईलेक्ट्रिशियन से करायें, नंगे तारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.