हजारीबाग, मार्च 9 -- दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बैठक दारू प्रतिनिधिहजारीबाग के मेरु स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में रविवार को सार्वजनिक बासंती दुर्गा पूजा को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता भुवनेश्वर प्रसाद ने किया । बैठक में आगामी रामनवमी एंव दुर्गा पूजा को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की समिति के कार्य से आमजन संतुष्ट हैं। पुरानी समिति का कार्यकाल विस्तार करते हुए उसे ही आगे की जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर समिति के अध्यक्ष शंकर प्रसाद, सचिव धनराज मेहता, कोषाध्यक्ष मनीष मेहता, सह-कोषाध्यक्ष भारत प्रसाद, भुवनेश्वर महतो, राजेश मेहता, बालेश्वर राम, टेकन राणा, अर्जुन प्रसाद, दशरथ यादव, दिलीप राम, संतोष चौबे, गोविंद महतो, प्रभु प्र...