हाजीपुर, अक्टूबर 7 -- आगामी पर्व त्यौहार को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रेल बीना कुमारी के द्वारा बुधवार को हाजीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रेलवे प्लेटफार्म,सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य कई जगहों का निरीक्षण किया। वही स्टेशन परिसर के यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य भी महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर स्टेशन परिसर की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया।

यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्थाजिसके बाद एसएसपी ने जीआरपी और आरपीएफ के थानाध्यक्ष सहित सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी जवान को निर्देश दिया कि कुछ दिन के बाद से पर्व त्यौहार प्रारंभ होगा। जिसमें लाखों लोग ट्रेन के माध्यम से प्रदेश से अपने ...