आगरा, मार्च 15 -- दुर्गा पूजन के लिए यदि आपको गाय का घी, हवन सामग्री या और कोई वस्तु चाहिए तो नगर निगम आइए। नगर निगम ने अपनी गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लव यू जिंदगी फाउंडेशन से सहयोग से इन उत्पादों का निर्माण किया है। नगर निगम सभी त्योहार पर ऐसे उत्पादों का निर्माण करता है। गणेश उत्सव में गोमय गणेश, लक्ष्णी गणेश की प्रतिमाएं, दुर्गा प्रतिमाएं आदि बनाई जाती हैं। अब नगर निगम ने दुर्गा महोत्सव में हवन पूजन के लिए कार्यालय परिसर में काउंटर लगाया है जहां गोबर से निर्मित देवी मां का मुखौटा, जय माता दी की पट्टी, देसी गाय के गोबर के कंडे, गोबर से बनी हवन लकड़ी, गोमय हवन सामग्री, गोमय धूप की बिक्री चालू कर दी है। 12 बजे से शाम छह बजे तक किसी भी समय में सामग्री काउंटर से ली जा सकती है। पशु कल्याण अधिकारी डा. अजय सिंह ने बताया कि संस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.