लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- कस्बा जंग बहादुरगंज में शनिवार रात 21वां विशाल मां दुर्गा जागरण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। मोहम्मदी रोड स्थित हाट बाजार में सजे भव्य दरबार में वृंदावन से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। राम दरबार की झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जय मां वैष्णो बालाजी समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मां ज्वाला देवी की अखंड ज्योति विशेष आकर्षण रही, जिसका रविवार सुबह मढ़ियाघाट पर गोमती नदी में विसर्जन किया गया। समिति द्वारा तीन गरीब कन्याओं का निःशुल्क विवाह भी कराया गया, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...