रुडकी, दिसम्बर 8 -- नगर निगम ने सोमवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान को जारी रखा। अभियान के दौरान दुर्गा चौक से बीएसएम तिराहा तक अतिक्रमण हटाया। निगम की टीम ने जेसीबी से साइन बोर्ड, खोखे और अन्य अतिक्रमण को हटवाया। दो ट्रैक्टर ट्राली भरकर सामान भी जब्त किया। नौ हजार रुपये के चालान काटे गए। इस दौरान अतिक्रमणकारियों की निगम अधिकारियों के साथ जमकर नोकझोंक हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...