देवरिया, मई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को दुर्गा चालीसा पाठ के समापन पर शहर में गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सुभाष चौक से चीनी मिल तक बाइक व बग्घी पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़क किनारे महिलायें कलश लेकर खड़ी थी। चीनी मिल के पास मैरिज हॉल में दुर्गा चालीसा पाठ के दूसरे दिन समापन हुआ। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। भगवती मानव कल्याण सेवा संगठन की जिला इकाई द्वारा शनिवार से शहर के चीनी मिल स्थित एक मैरिज हॉल में 24 घंटे का श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवतियों ने भाग ली। रविवार की सुबह दुर्गा चालीसा पाठ के समापन अवसर पर पहले दर्जनों बाइक सवार साफा बांधे युवकों ने सुभाष चौक से लेकर शहर के विभिन्न मार्गों पर बाइक रैली निकाली।इसके बाद सुभाष चौक से बग्घी पर ...