लखीसराय, जनवरी 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। परिवहन विभाग द्वारा एक जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्गा गर्ल्स स्कूल में डीटीओ पंकज मुकुल मणि एवं एमवीआई प्रतीक कुमार के नेतृत्व में पेंटिंग, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग एवं स्लोगन के माध्यम से सड़क पर लापरवाही से होने वाले हादसों से बचाव के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों ने जीवन है अनमोल, करें सुरक्षित सफर, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें, ओवरटेक से बचें, परिवहन नियमों का पालन करें और बिना हेलमेट बाइक न चलाएं जैसे संदेशों के जरिए आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डीटीओ पंकज मुकुल मणि ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों में जागरूकता प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.