मुरादाबाद, नवम्बर 27 -- मुरादाबाद। अवस्थी मैमोरियल कमेटी और डीएसए मुरादाबाद की ओर से चल रहे अंडर-16 इंटर क्लब क्रिकेट लीग में गुरुवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के मैदान पर और दूसरा मुकाबला रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेला गया। पहले मैच में दुर्गा क्रिकेट एकेडमी और दूसरे मैच में द नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। गुरुवार को पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपीएस क्रिकेट एकेडमी 30.3 ओवर में महज 90 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम के लिए आकाश चौहान ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। दुर्गा क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में इनामुल हक ने चार, मोहम्मद शहरान ने दो व आतिफ खान और लकी चौधरी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दुर्गा क्रिकेट एकेडमी ने 18.3 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.