नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार ने दुर्गा अष्टमी पर राजधानी की 1100 स्कूली छात्राओं को साइकिल का उपहार दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 10वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को साइकिल वितरित की। पीतमपुरा स्थित सर्वोदय विद्यालय परिसर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां 'देवी स्वरूपा' हैं और नवरात्र केवल पूजा का नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और उनके सशक्त भविष्य का संकल्प लेने का पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रस्तुत दिल्ली बजट में उन्होंने बेटियों, बहनों और महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं शामिल करने का प्रयास किया है, ताकि वे सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके। 'लखपति बिटिया योजना' का जिक्र कर ...