बागपत, मार्च 27 -- दाहा। चौगामा क्षेत्र के बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर स्थित कान्हड़ देवी मंदिर पर चल रहे मेले में दूसरे दिन गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नते मांगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही। कान्हड़ देवी मंदिर पर चल रहे मेले में दूसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर मंदिर में प्रसाद चढ़ा कर परिवार की सुख शांति की कामना की। मेले में भीड़ के चलते पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगी रही। मेले में लगी दुकानों से लोगों ने जमकर खरीदारी। मेल के अलावा बाहरी छोर पर भी पुलिस टीम लगी रही। मेले में दोघट, मौजिजाबाद नांगल, सूजती, पुसार, बेगमाबाद गढ़ी, रहतना, मांगरौली, गांगनौली, दाहा, भड़ल, चित्तमखेड़ी, धनौरा टीकरी, आदमपुर, बामनौली, इदरीशपुर, पलड़ी, नंगला कनवाडा, झुंडपुर, मिलाना, तमे...