संभल, अप्रैल 2 -- बबराला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कल्लू नगला से दुर्गा अष्टमी के दिन लापता हुआ किशोर सकुशल मिल गया है। किशोर के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। रोहिताश गौतम का 14 वर्षीय पुत्र दीपक शोभायात्रा देखने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक परिचित ने दीपक को रेलवे रोड बाजार में देखने की सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं मिला। बाद में तलाश के दौरान दीपक रेलवे लाइन पार क्षेत्र में घूमता हुआ मिल गया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि चचेरे भाई से मारपीट में चोट लगने के बाद वह घर वालों के डर से भाग गया था। वह ट्रेन से अलीगढ़ और फिर बिना टिकट दूसरी ट्रेन पकड़कर प्रयागराज पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.