रुडकी, मार्च 26 -- शहर में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शहर और आसपास के विभिन्न मंदिरों के साथ-साथ भक्तों ने अपने घरों में भी मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां को नारियल, चुनरी, फल-फूल सहित उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गुरुवार को दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में बज रहे माता के भजनों और भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पुरा माहौल भक्तिमय हो उठा। पंचशील काली माता मंदिर में सुबह से शाम तक भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी महाराज ओमजी वैदिक ने बताया कि शाम तक करीब 500 कन्याओं ने पूजन में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...