बागपत, मार्च 27 -- खेकड़ा। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को कस्बे में घर-घर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बालिकाओं को देवी स्वरूप मानते हुए उन्हें ससम्मान आमंत्रित कर भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे के घर जाकर कन्याओं को बुलाया और पूरे विधि विधान से उनका पूजन कर स्वादिष्ट भोजन परोसा। परिवार के सदस्यों ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उन्हें दान-दक्षिणा और उपहार देकर विदा किया। दोपहर तक यह क्रम लगातार चलता रहा। कई बालिकाओं ने अलग-अलग घरों में जाकर भोजन किया, जहां उनका आदर-सत्कार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.