कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर शक्तिपीठ कड़ा धाम में शुक्रवार को मां शीतला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी और 44 डिग्री तापमान के बावजूद भक्तों की आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालु भक्त भोर चार बजे से ही मोक्षदायनी मां गंगा के पावन जल में स्नान कर करीब दो किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए जय माता दी के जयकारों के साथ कड़ा धाम मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। वैशाख माह में पड़ने वाली दुर्गा अष्टमी का मां के भक्तों में विशेष महत्व है। इसी महत्व के चलते शुक्रवार अष्टमी तिथि पर धाम में भक्तों का शैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर में लंबी कतारों में खड़े होकर भक्त मां शीतला के गर्भगृह पहुंचे एवं दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। माता को नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, निरोगी जीवन ...