दुर्गा अष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं ने की जमकर खरीदारी
मुरादाबाद, मार्च 25 -- अष्टमी पर गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कन्या, बरूवा को भोजन कराएंगे। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दुर्गा अष्टमी पर कन्या और बरूओं को भोजन कराते हैं और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते हैं। गुरुवार को दुर्गा अष्टमी को लेकर बुधवार को श्रद्धालुओं ने काफी तैयारी करते हुए बाजारों में जमकर खरीदारी की। श्रद्धालु बाजारों में बुधवार को पहुंचे और भोजन प्लेट, मां की चुनरी, नारियल,फल,उपहार आदि की जमकर खरीदारी की। श्रद्धालु कन्या पूजन के दौरान कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते थे, इसलिए एक दिन पहले से ही तैयारी में जुट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.