दुर्गाष्टमी पर निकाली माँ शाकुंभरी की पालकी शोभायात्रा
शामली, मार्च 25 -- कांधला। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गाष्टमी के दिन बुधवार को कस्बा कांधला भक्तिमय रंग में सराबोर रहा। मोहल्ला रायजादगान स्थित सिद्धपीठ पुराने शाकुंभरी देवी भवन से माँ शाकुंभरी की हजारों वर्ष पुरानी परंपरागत शोभायात्रा धूमधाम, गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का इतना विशाल जनसैलाब उमड़ा कि कस्बे की सड़कें आस्था के अद्भुत रंग में डूबी नजर आईं और पूरा वातावरण "जय माता दी" के उद्घोष से गूंज उठा। सुबह से ही शाकुंभरी देवी भवन पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ शाकुंभरी के विग्रह को सुसज्जित सिंहासन पर विराजमान किया और स्वयं उसे कंधे पर उठाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.