बागपत, मार्च 25 -- बिनौली। जिवाना के सेंट आरवी कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को दुर्गाष्टमी व रामनवमी उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को मां दुर्गा व भगवान श्रीराम की छवियों से सजाया गया। छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन का शुभारंभ स्कूल के संस्थापक अनुराग जैन, निदेशिका चारू जैन व उपनिदेशक एडवोकेट प्रथम जैन ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा व भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य निर्दोष शर्मा ने कहा कि भगवान राम का जीवन जन्म से लेकर अंत तक मर्यादाओं से परिपूर्ण रहा। निदेशका चारू जैन ने मां दुर्गा के नौ रूपों से प्रेरणा लेकर उनके जैसी आंतरिक शक्ति, साहस और अनुशासन को आत्मसात करने का आहवान किया। आयोजन में विनीता जैन, सुमित बालियान, वैशाली राणा, रिचा चि...