दुर्गावती से 71.52 लाख का गांजा किया बरामद
भभुआ, अगस्त 7 -- दुर्गावती से 71.52 लाख का गांजा किया बरामद दुर्गावती, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में गुरुवार को पुलिस ने 1.43 क्विंटल गांजा बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धंधेबाज द्वारा गांजा की बड़ी खेप मंगवायी गयी है। पुलिस ने इस सूचना का सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मधुरा गांव स्थित एक गोदामनुमा घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1.43 क्विंटल गांजा मिला। गांजा के साथ मधुरा निवासी धंधेबाज अशोक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। कैप्शन- दुर्गावती थाना क्षेत्र के मधुरा गांव से गांजा बरामदगी के बाद शुक्रवार को तस्कर की गिरफ्तारी तथा छापेमारी की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.