भभुआ, दिसम्बर 6 -- सिंचाई विभाग द्वारा इसे ठीक नहीं कराए जाने से हादसे की आशंका बढ़ी रोहतास व कैमूर जिलों के लोगों व वाहनों का पूरे दिन होता है परिचालन (पेज चार) रामपुर एक संवाददाता। प्रखंड के सबार गांव के पास दुर्गावती नदी पर बनी पुलिया के उपरी हिस्से में छड़ दिख रहा है, जो वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। इस पुलिया का उपरी सतह भी टूटने लगा है। इसमें कुछ गड्ढे बन गए हैं और छड़ दिखने लगा है। यह पुलिया कैमूर व रोहतास जिलों को जोड़ती है। बारिश होने पर पुलिया में बने गड्ढे में पानी जमा हो जाता है। इसमें छोटे वाहनों का चक्का गिरने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंग लगकर छड़ कमजोर हो गया है। अगर समय रहते सिंचाई विभाग के अधिकारी द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई, तो अनहोनी हो सकती है। ग्रामीणों लोहदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.