भभुआ, सितम्बर 10 -- अधौरा थाना क्षेत्र के दु्ग्घा गांव स्थित कर्मा घाट के पास हुआ हादसा बोली पुलिस, नदी में बहने के दौरान पत्थर से सिर टकराने से हुई मौत (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अधौरा थाना क्षेत्र की दुर्गावती नदी में आई अचानक बाढ़ के पानी में डूबने से एक वृद्ध पशुपालक की मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय जग्गू उरांव अधौरा थाना क्षेत्र के दुग्घा गांव का निवासी था। पुलिस ने उसके शव को गुरुवार को कर्मा घाट महुआ पेड़ के पास स्थित दुर्गावती नदी से बरामद किया। शव का पंचनामा कर उसे सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉ. श्यामा कांत प्रसाद ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने अंत्यपरीक्षण कराकर लाश को पीड़ित परिजनों को सौंप दिया।

पारिवारिक स्थिति सदर अस्पताल में शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के पुत्र रविंद्र उरांव ने बताया कि उसके पिताजी...