भभुआ, मई 24 -- पेज चार की एक नजर खबर दुर्गावती जलाशय बाया नहर की खुदाई नहीं होने से किसान निराश भगवानपुर,एक संवाददाता। जिले के दुर्गावती जलाशय परियोजना से प्रखंड में निकलने वाली बाया मुख्य नहर के गाद की सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण नहर के अंतिम छोर तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचने की समस्या प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बनी हुई है। किसानों का कहना है कि इस नहर की सही ढंग से खुदाई नहीं होने और नहर में भरी मिट्टी की सफाई नहीं होने से नहर का पानी आसानी से किसानों के खेतों तक नहीं पहुंच पाता है। यह भी पढ़ें- दुर्गावती जलाशय बाया नहर की खुदाई नहीं होने से किसान निराश जिससे धान की खेती कि सिंचाई प्रभावित होती है। इस समस्या से राधाखांड, दवनपुर, सहित कई गांव के किसान कई वर्षों से जूझते आ रहे हैं। किसान गुलाब सिंह और छोटेलाल पांडेय ने बताया कि ध...