बेगुसराय, जुलाई 12 -- बरौनी, निज संवाददाता। आगामी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत है। इसको लेकर पररदेस में रहने वाले लोग अभी से ही घर लौटने के लिए ओपनिंग टिकट लेने में जुट गए हैं। इसके लिए अब रिज़र्वेशन कार्यालय में सुबह 7 बजे से ही जरूरतमंद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। रेलवे में टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव के कारण अब यात्रा की तारीख से सिर्फ 60 दिन यानी दो महीने पहले ही यात्री को रिजर्वेशन कराने की सुविधा मिल रही है। इस कारण लोग 60 दिन पहले ही कंफर्म टिकट लेने के लिए पहुंच रहे हैं। पहले यात्री 120 दिन यानी चार महीने पहले ही रिज़र्वेशन टिकट बुक कर लेते थे। नतीजतन आज भी कई यात्री पुराने नियम के तहत ही टिकट बुक कराने रिज़र्वेशन कार्यालय पहुंचते हैं जिन्हें मायूसी हाथ लग रही है। जानकारी के मुताबिक गत 1 नवंबर 24 से भारतीय रेलवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.