मधुबनी, अक्टूबर 5 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। दुर्गापूजा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। डीएम आनंद शर्मा ने आदेश जारी किया है कि 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के सभी तरह के अवकाश रद्द रहेंगे। विशेष परिस्थितियों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की अनुशंसा पर सक्षम पदाधिकारी द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इसका उद्देश्य पर्व अवधि में सभी अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था, यातायात और भीड़ प्रबंधन की सतत निगरानी कर सकें। यह भी पढ़ें- Hajipur News: दुर्गा पूजा पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पदाधिकारियों की बैठक डीएम ने कहा है कि इस वर्ष दुर्गापूज...