जमशेदपुर, सितम्बर 18 -- दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहर क्षेत्र में स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के विभिन्न घाटों का गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में भोजपुर घाट, सुवर्णरेखा घाट, पांडेय घाट, नया पुल घाट, दोमुहानी घाट, सती घाट, सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट तथा बड़ौदा घाट का स्थल निरीक्षण कर प्रशासनिक इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर निकाय एवं जुस्को प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु घाटों तक जाने वाले पहुंच पथों का मरम्मतीकरण, घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.