गढ़वा, सितम्बर 27 -- कांडी। प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा पर मांस व शराब दुकान को बंद करने की मांग सीओ और थाना प्रभारी से की गई है। उक्त बाबत भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे व किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राम लाला दुबे के नेतृत्व में सीओ राकेश सहाय व थाना प्रभारी असफाक आलम को आवेदन देते हुए कहा है कि 22 सितंबर से 3 अक्तूबर तक दुर्गापूजा का पवित्र दिन चल रहा है। उसमें शुद्धता को प्राथमिकता दी जाती है। उसके बाद भी क्षेत्र में धड़ल्ले से शराब, मांस व मछली खुलेआम बिक रहा है। उसपर पूरी तरह रोक लगाने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.