दुर्गापुर सड़क हादसे में बलिया के युवक की मौत
बलिया, जून 17 -- रामगढ़ (बलिया)। दुर्गापुर मे मंगलवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में जिले के पचरुखिया गांव के युवक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने मृतक के पास मिले पहचान पत्र और मोबाइल से परिजनों को सूचित करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार सुबह शव पैतृक गांव पहुंचा। यहां गंगा नदी के पचरूखिया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। तीन वर्षीय मासूम ने जब मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया निवासी 30 वर्षीय आशुतोष दुबे पुत्र स्व. मालिक दुबे दुर्गापुर में ट्रक चलाते थे। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह वहीं पर एक अन्य ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। आशुतोष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव के पास मिले आईडी व मोबाइल के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.