पाकुड़, जून 1 -- प्रखंड के गायबथान पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से सोमवार को 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही उपासना मरांडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और शीघ्र समाधान की पहल की। उनके निरंतर प्रयास और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि आज दुर्गापुर गांव को नया ट्रांसफार्मर मिला और बिजली आपूर्ति पुनः सुचारू हो गई।उपासना यह भी पढ़ें- बिरकीट्टी में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, घरों में लौटी रोशनी मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा जनता क...