खगडि़या, मई 7 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में गुरुवार को बाइक को बचाने में ई रिक्शा पलट गई। जिससे ई रिक्सा पर सवार चार यात्री जख्मी हो गए। जख्मी यात्री की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के रहने वाले अरविंद कुमार, बेलदौर के रहने वाले बृहस्पति चौधरी, जयंती देवी, वैष्णो देवी के रूप में की गई है। वहीं पर घायल अरविंद कुमार ने बताया कि मुंगेर घाट से खगड़िया आ रहे थे, कि इसी दौरान दुर्गापुर में सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक को बचाने में ई रिक्शा पलट गया जिससे चार यात्री जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.