रांची, मई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। एनएसएचएम नॉलेज कैंपस के ऑप्टोमेट्री एवं विजन साइंसेज विभाग द्वारा 15 मई को दुर्गापुर में एशिया पैसिफिक ऑप्टोमेट्री समिट 4.0 का आयोजन किया गया। दूरदर्शी ऑप्टोमेट्रीनवाचार, उद्यमिता और उत्कृष्टता" विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता और छात्र शामिल हुए। सम्मेलन में ऑप्टोमेट्री और विजन साइंस के क्षेत्र में तकनीकी प्रगति, साक्ष्य आधारित उपचार, उद्यमिता और भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई। डॉ आर कृष्ण कुमार, डॉ राजीव प्रसाद समेत कई विशेषज्ञों ने आधुनिक नेत्र चिकित्सा, वैश्विक करियर अवसरों और नई तकनीकों पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में वैज्ञानिक शोध पत्र प्रस्तुतियां, पोस्टर प्रतियोगिता, नेटवर्किंग सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- एएन...