बाराबंकी, मई 4 -- रामनगर। क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में बन रहे पुल का फाउंडेशन कार्य पूर्ण हो गया है। अब स्लैप डालने की तैयारी चल रही है। लगभग सात मीटर चौड़े इस पुल के निर्माण होने से गांव सहित आस पास के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता एपी सिंह ने बताया कि अनुसार ईंट की चुनाई से फाउंडेशन मजबूत तरीके से तैयार किया गया है। जिससे पुल लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ रहेगा। निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द ग्रामीणों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। स्लैप डालने की तैयारी हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने के बाद उन्हें आवागमन में काफी राहत मिलेगी। बरसात के समय जहां पहले आवागमन बाधित हो जाता था, वहीं अब इस पुल के बनने से उन्हें हाईवे पर संपर्क म...