बरेली, मार्च 8 -- जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर दुर्गापुर के जवान को माइनर अटैक आने से गिर गया। उसके सिर में चोट आने से मौत हो गई। चबूतरे से गिरते हुए उनका एक फुटेज प्राप्त हुआ है। बिहार के दुर्गापुर स्थित राम उग्रह निवासी जीआरईएफ के जवान 56 वर्षीय रामउग्रह शनिवार रात जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर पड़ा देखा गया। उनकी मौत हो चुकी थी। जांच पड़ताल में एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें वे पेड़ के चबूतरे पर बैठकर पसीना पोछते दिख रहे हैं। बाद में गिरते हुए भी एक फुटेज मिला है। पोस्टमार्टम में उन्हें माइनर अटैक और सिर में चोट पाई गई। रविवार शाम को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वाले शव घर ले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.