दुर्गापुरम में आग लगने से छह घर जलकर राख
लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- निघासन, संवाददाता। कस्बे के दुर्गापुरम मोहल्ले में अज्ञात कारणों से लगी आग में छप्पर के छह घर जलकर राख हो गए। ये सभी अपना प्रधानमंत्री आवास बन रहा होने से सारा सामान लेकर छप्परों में रह रहे थे। इनका छप्परों में रखा घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। कोतवाली व कस्बे के दुर्गापुरम मोहल्ले में रविवार को अचानक संतोष कुमार के घर के छप्पर में आग लग गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। आग में छप्पर के नीचे रखा उसका घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया। संतोष के घर से फैली आग की चपेट में आने से पास के पल्लू, दीपू, रज्जन, सुखरानी और अनिल के छप्पर के घर भी जल गए। आग में रसोई गैस के तीन सिलेंडर जल गए। दीपू की झोपड़ी में रखा सिलेंडर फट गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। सभी घरों में रखा सारा सामान राख हो गया। दीपू ने बताया कि आवास बनाने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.