दुर्गाधाम का 23 वां स्थापना दिवस मनाया गया
बोकारो, मई 15 -- तुपकाडीह स्टेशन रोड में स्थित दुर्गाधाम मंदिर का 23 वां स्थापना दिवस गुरूवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। पुरोहित विकास पांडेय ने मुख्य यजमान ओमप्रकाश महतो व बिनोद वर्णवाल सपत्नीक के हांथों विधि विधान के साथ क्रमवार देव पूजन, चंडीपाठ पूजन , हवन, आरती व पुष्पांजलि मंत्रोच्चारण के साथ करवाये। गाजे बाजे के साथ हुए इस कार्यक्रम में मां अष्टभुजी के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। महाप्रसाद पाने के लिए काफी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि वर्ष 2003 में इस मंदिर में मां दुर्गा , सरस्वती , लखी , कार्तिकेय और भगवान गणेश की संगमरमरी मूर्तियां स्थापित की गई है जो अलौकिक छटा बिखेरती है। आस्था के कारण लोग इसे दुर्गाधाम कहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.