लखनऊ, मार्च 28 -- शास्त्री नगर स्थित श्री दुर्गा जी मंदिर से ज्योति विसर्जन की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर के मीडिया प्रभारी राजेंद्र गोयल ने बताया कि हर साल नवरात्र में ज्वालादेवी जम्मू से मां ज्वाला की पावन ज्योति श्री दुर्गा जी मंदिर लाई जाती है। नौ दिन तक मां दुर्गा के साथ ज्वाला जी की ज्योत के भक्त दर्शन करते हैं। शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकालकर मां ज्वाला की ज्योति को कुड़ियाघाट पर विसर्जित किया गया। यात्रा में मंदिर की ओर से ताराचंद, प्रदीप शुक्ला, अजय सिंह, रश्मि मेहरोत्रा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...