कन्नौज, मार्च 27 -- तालग्राम, संवाददाता। राम नवमी पर कपुरपुर गांव के दुर्गागंज स्थित प्राचीन देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक देवी मेले में आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में विशेष रूप से 'वीर जवारे' चढ़ाने की परंपरा आकर्षण का केंद्र रही, जहां भक्तों ने सिर पर जवारे रखकर माता के चरणों में अर्पित किए और मनौतियां मांगीं। मंदिर परिसर में पुजारी इंद्रजीत ने हवन-पूजन के साथ मेले का शुभारंभ किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर और नंगे पांव चलकर मंदिर पहुंचकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिर पर जवारे रखकर लेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.