सासाराम, फरवरी 26 -- सासाराम, एक संवाददाता। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में श्रीशिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर फजलगंज स्थित दुर्गाकुंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ। श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के प्रिय शिष्य हरिद्वार आश्रम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामानुजाचार्य श्री बैकुंठ स्वामी जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम मंगलाचरण की शुरुआत की गई। जिसमें स्वामीजी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा को श्रवण एवं अनुसरण करने से आचरण, शालीनता, सद्भाव, सुख, शांति, समृद्धि की वृद्धि एवं प्राप्ति होती है। महाराज जी ने कहा की कथा श्रवण करने से जीवन की व्यथा दूर होती है। उन्होंने बताया कि ईश्वर ही सत्य है सत्य ही ईश्वर है, सत्य ही नारायण है नारायण ही सत्य है। उन्होंने कहा कि सत्य से बड़ा कोई धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.