वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। दुर्गाकुंड स्थित दयाल टॉवर के पास सड़क किनारे ऑटो स्टैण्ड बनाने का रविवार को स्थानीय लोगों ने विरोध किया। नगर निगम की ओर से ऑटो स्टैण्ड के लिए बैरिकेडिंग करने पहुंचे कर्मचारियों को लोगों ने रोक दिया।विरोध के बाद नगर निगम प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हुई। करीब दो घंटे बहस के बाद निगम की टीम वापस हो गई। बैरिकेडिंग न कर पाने के बाद जब निगम कर्मचारी लाल रंग से तय स्थान को चिह्नित करने लगे तो इसका भी विरोध किया गया। नगर निगम के नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन स्थानीय व्यापारी और निवासी किसी भी हाल में वहां स्टैण्ड बनाने पर राजी नहीं हुए। विरोध जताने वालों में राजेश चौरसिया, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, सूरज गुप्ता, चंद्रकिशोर सिंह, तुषार जैन आदि रहे।

हिंदी ह...