आगरा, मई 27 -- शहर कोतवाली इलाके की दुर्गा कालोनी से एक 12 वर्षीय किशोर मंगलवार की रात को अपने घर से निकलने के बाद गायब है। इस संबंध में किशोर की मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। सूचना दर्ज करने के बाद पुलिस किशोर की तलाश करने में जुटी है। अधिकारियेां ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। शहर की दुर्गा कालोनी निवासी महिला ने बताया कि, उसका पुत्र रात दो से तीन बजे के बीच कहीं चला गया है, रात से ही उसे तलाशने में लगे हुए हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सहा है। बुधवार को दिनभर किशोर की तलाश जारी रही। शहर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राना ने बताया कि, घर से गुमशुदा हुआ किशोर पास ही गया था। पुलिस ने किशोर से जानकारी करने के बाद परिजनों को सुपर्द कर दिया है। अपने पुत्र को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...