बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर। जिलेभर में दुर्गाअष्टमी का पर्व आस्था और हर्षोल्लास से मनाया गया। मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। घर-घर कन्या जिमाई गई और नवरात्र व्रत का पारायण किया गया। झालू रोड स्थित सिद्ध पीठ महाशक्ति कालिका मंदिर, श्री मां चामुण्डा देवी पावन धाम देवी मंदिरों के साथ ही गांव-मोहल्लों के मंदिरों में भी माता की पूजा करने वालों का तांता लगा रहा। वहीं, दुर्गाष्टमी पर मां को भोग लगाने के साथ ही शृंगार सामग्री अर्पित की गई। घरों और मंदिरों में हवन किया गया। देवी माहात्म्य का पाठ किया गया। घरों में कन्याओं और लांगुर का पूजन कर भोजन कराया गया। सुबह से ही घरों में कन्याओं के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं। समाजसेवी जि...