सहारनपुर, मार्च 28 -- सरसावा। कस्बे एवं देहात के इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ रही कस्बे के हजारा रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री अखंड सत्संग भवन मंदिर, अंबाला रोड स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने सुबह ही पहुंचकर श्रद्धा भाव के साथ मां भगवती के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की तथा परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। वहीं दूसरी ओर कस्बे के अंबाला रोड स्थित है शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में चल रहे युग चेतना केंद्र में विश्व की मंगल कामना करते हुए दुर्गा नवमी पर तीन कुंडीय हवन यज्ञ हुआ। त्रिपाल सिंह व सुरेश रोहिला ने हवन यज्ञ कराते हुए कहा कि सनातन धर्म की परंपरा है कि सभी लोगों को प्रातः काल की बेला में अपने घर में हवन या करना चाहिए। हवन यज्ञ निकले धुएं से प्रदूष...