अलीगढ़, अप्रैल 11 -- 'पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया' और 'कायाकल्प' जैसे दावों की धज्जियां उड़ाती बरला के गांव नगला ढक की बदहाल स्थिति बरला, संवाददाता। सरकार 'पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया' और 'कायाकल्प' जैसे दावों से ग्रामीण शिक्षा की तस्वीर बदलने का दम भरती है, वहीं बरला क्षेत्र का गाँव ढक नगला आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गाँव की स्थिति यह है कि यहाँ के बच्चों के लिए शिक्षा अब एक 'जोखिम भरी यात्रा' बन चुकी है। मर्जिंग के नाम पर गाँव का प्राथमिक विद्यालय बंद पड़ा है, और गाँव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले रास्ते बदहाली के आंसू रो रहे हैं।​गांव के लोग आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। पूर्व में भी इस संबंध में खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन धरातल पर कोई सुधार नहीं दिखा है। यदि समय रहते इन रास्त...