दुर्गम बरडीह में पहुंचा निश्चय शिविर,672 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग
गुमला, जून 3 -- गुमला संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से चैनपुर प्रखंड के दुर्गमऔर पहाड़ी क्षेत्र बरडीह में निश्चय शिविर का आयोजन किया गया। बरडीह पंचायत अंतर्गत तबेला व केरागानी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कार्यक्षेत्र में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई।शिविर में बरडीह, तबेला, ऊपर डुमरी, कोल्दा, सोकराहातू, केवना, नवाटोली, केरागानी, छुजरी, रोरेद, मडवा,कोचागनी और पाकरकोना समेत आसपास के कई गांवों के लोग पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव-गांव जाकर लोगों को टीबी जांच के प्रति जागरूक किया और स्क्रीनिंग के लिए प्रेरित किया।शिविर के दौरान कुल 672 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के आधार पर 107 संभावित मरीजों का डिजिटल एक्स-र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.