नैनीताल, जुलाई 7 -- नैनीताल, संवाददाता। मानसून के दौरान भू-स्खलन और सड़कें बंद होने की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग ने दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। प्रसव संभावित तिथि के करीब पहुंच चुकी महिलाओं को पहले ही सीएचसी में बने बर्थ वेटिंग रूम में ठहराया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में उन्हें समय पर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके और सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित हो।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले के सीएचसी गरमपानी, रामगढ़ और पदमपुरी में बर्थ वेटिंग रूम स्थापित किए गए हैं। यहां विशेष रूप से धारी, ओखलकांडा, रामगढ़ और आसपास के अति दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले ठहराया जाएगा। प्रत्येक गर्भवती के साथ एक तीमारदार के रहने, भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सक...