फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद के दुर्गपुर में काली नदी पर 17.75 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। यह पुल टू लेन पहुंच मार्ग समेत बनेगा। जनपद कन्नौज के फरीदपुर को जोड़ता हुआ बनाया जायेगा। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह के प्रयास से इस पुल को मंजूरी मिली है। पुल के निर्माण से आस पास के सैकड़ों गांवों को इसका लाभ मिलेगा।विधायक ने बताया कि काली नदी पर टू लेन पुल निर्माण के लिए 17.75 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने की स्वीकृत दे दी गयी है। सेतु निगम की ओर से पुल का निर्माण कराया जायेगा। इस बीच विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में खुदागंज गढ़िया और अकेलापुर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया। मातारानी दुर्गा मंदिर, रघुनाथ आश्रम, किता नगला, राजेपुर सरायमेदा तक और खुदागंज गढ़िया मार्ग से देवी सिंह भवानी...