दुर्गंध युक्त बोरा मिलने से सनसनी, निकला गोबर
धनबाद, जून 14 -- तेतुलमारी तिलाटांड़ बस्ती के समीप तालाब के पास शनिवार को बंधा हुआ दो बोरा मिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उक्त बोरे से दुर्गंध निकल रही थी और मक्खियां भिनभिना रही थी। उक्त बोरे में किसी व्यक्ति का शव की आशंका को लेकर तेतुलमारी थाना की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खुलवाया, जिसमें गोबर मिला। इसके बाद ग्रामीणों व पुलिस ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.