आरा, मार्च 30 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। आरा सदर प्रखंड के दुरौंधा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में राजेंद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि पर राजेंद्र शारदा फाउंडेशन के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दस बेंच समर्पित की गई, जिससे उन विद्यार्थियों में खुशी देखी गई, जो अब तक जमीन पर बैठ पढ़ाई करने को मजबूर थे। राजेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनकी एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। संचालन प्रधानाचार्य नंदजी शाह ने किया। शिक्षकों को अंगवस्त्र, पौधा, श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तक एवं तुलसी की माला भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। श्रद्धांजलि सभा में राजेंद्र सिंह की पत्नी शारदा देवी, पुत्र डॉ. रणजीत कुमार सिंह (सीनियर न्यूरो फिजिशियन), मुकेश कुमार सिंह (आईआ...